Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भगवान वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: मोहिंदर भगत 

मोहिंदर भगत ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद 

जालंधर आज तिथि 18 (सोनू बाई) : पंजाब के रक्षा कल्याण, बागवानी तथा स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आबादपुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में वीरवार रात नतमस्तक होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस मौके मोहिंदर भगत ने शहर वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकटोत्सव को मना रहे हैं। वर्तमान परिपेक्ष में समाज में पूर्ण समरसता के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग भगवान वाल्मीकि जी के दिखाएं रास्ते पर चले । उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन चरित हमें सत्य एवं परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रामायण जैसी कृति की रचना कर विश्व को अनुपम भेंट दी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समस्त मानव जाति को सत्य का मार्ग अपनाकर ईश्वर प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। वे किसी एक समाज से संबंध नहीं रखते थे, बल्कि पूरे विश्व के थे। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक है और समाज में समरसता के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। 
मोहिंदर भगत ने कहा कि हम सभी को भगवान वाल्मीकि जी  का सन्देश जीवन में अपनाना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे कार्यों से जन-जन का कल्याण सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के इलावा बड़ी तादाद में  श्रद्धालु उपस्थित थे। इसके अलावा उन्होंने शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करके हाजिरी लगवाई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233800

Share this Post