Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुटेरों ने हथियारों के बल पर कमल विहार कॉलोनी में दंपति को लूट का शिकार बनाया।

गुरद्वारा साहिब से माथा टेक कर निकले दंपति को दातर दिखा कर लूटा। 

नहीं रुक रहीं शहर में लूट की वारदातें, लोगों में डर और सहम।

जालंधर आज तिथि अक्तूबर (सोनू भाई) : कमल विहार के गेट 2 पर दंपति को हथियार के बल पर लूटा। बस्ती पीर दाद रोड की पॉश कॉलोनी कमल विहार के गेट नंबर 2 पर दो युवक हथियारों के बल पर दंपति को लूट का शिकार बना गए। घटना रात 10 बजे की है। जब अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ नज़दीक गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर घर आ रहे थे। जैसे ही कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे 2 युवकों ने उनका पीछा किया और दातार दिखा कर उनसे पैसे लूट कर ले गए। घटना के बाद तुरंत कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए और लेदर काम्प्लेक्स चौंकी में शिकायत दी। 
कमल विहार के लोगो ने बताया कि यहां वारदात होना अब आम बात है। हालांकि पुलिस कमिश्नर सवपन शर्मा द्वारा लोटरों को काबू करने के लिए काफी सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं। जोकि सहारनिए कदम है। बस्ती पीर दाद रोड के हालात काफी खराब हैं। मेन रोड की स्ट्रीट लाईट काफी समय से बंद है। निगम में कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला। अंधेरे का फायदा लुटेरे उठाते हैं और वारदाते करते हैं। पुलिस भी कॉलोनी में गस्त तेज करे और इन लुटेरों को जल्दी काबू करे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233791

Share this Post