Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

डीसी ने गांधी जयंती के मौके साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, स्वच्छता को बढ़ावा देना रैली का उदेश्य

चेयरमैन, डीसी ने गांधी जयंती के मौके साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, स्वच्छता को बढ़ावा देना रैली का उदेश्य

नगर निगम जालंधर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गतिविधियां आयोजित की

जालंधर, 2 अक्तूबर:  (सोनू भाई) पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज महात्मा गांधी की जयंती के दौरान जालंधर नगर निगम एंव पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा आयोजित साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य पूरे शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

साईकिल रैली के अलावा, इस दिन को मनाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन और भाषण सहित कई अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। चेयरमैन और डिप्टी कमिश्नर ने इन आकर्षक पहलकदमियों द्वारा स्वच्छता के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक इन समागमों में भाग लेना महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत विजन प्रति लोगों के समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को स्वच्छता के प्रति सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के लिए जागरूक करने में काफी मदद करेगा। इस मिशन से जुड़ी प्रदर्शनी भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी।
बता दे कि साइकिल रैली में 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसी प्रकार, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 1000 से अधिक छात्रों ने इन प्रोग्रामों में भाग लिया, जिन्हें कार्यक्रम के बाद पुरस्कार भी मिले।
जजों में परवीन अबरोल, वरुण और अंकुश शामिल थे। इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर डा. मनदीप कौर, असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखर, डा. सुमिता अबरोल, सिस्टम मैनेजर राजेश, एस.ई. राहुल धवन, ई.ई. रामपाल, सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233791

Share this Post