Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सभी जिलों में कांग्रेस का प्रेस कांफ्रेंस, बड़े आंदोलन का आगाज

*जिलों में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ बड़े आंदोलन का किया आगाज*

*पटना. सोमवार,  30 सितंबर, 2024 (सोनू भाई) : बिहार कांग्रेस के द्वारा आज राज्य के सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस कर बिजली के प्री पेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी जारी किया गया।

                 इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने चरणबद्ध आंदोलन को लेकर निर्देश पटना में संवाददाता सम्मेलन में किया था उसी के  तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज पर्यवेक्षकों को जिलों में जाकर प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन का आगाज किया। हमारा प्रदेश बेहद गरीब है और ऐसे में गरीब जनता पर प्री पेड स्मार्ट मीटर योजना थोपकर राज्य सरकार अदानी को फायदा पहुंचाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि बिजली कंपनियों को कोयला देने का काम अदानी की कंपनी करती है और जब खपत बढ़ेगी और जनता से पैसे उगाहे जायेंगे तो इन कंपनियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। इसी को लेकर ये योजना शुरू की गई है। जब बिजली के तार को आपने कवर तार से बदल दिया है तो अब बिजली चोरी की बात कहां से आ गई? बिलिंग में परिवर्तन करके महालूट बिहार सरकार के द्वारा की जा रही है। साथ ही जनता को परेशान करने के लिए जबरन इसे उनके घरों में लगाया जा रहा है। ये प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त लूट योजना है और इसके खिलाफ कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी आज जिलों में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दे दी है। अब प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालयों तक इस मुद्दे पर कांग्रेसजन राज्य की आम जनता के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस बड़े आंदोलन के आगाज के साथ 2 अक्तूबर गांधी जयंती से लेकर एक सप्ताह तक कांग्रेसजन रैली, हड़ताल, विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही समाज के सभी वर्गों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। वहीं 16 अक्तूबर को स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ राज्यस्तरीय धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।


प्रेषक
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग,
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233764

Share this Post