Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत को जगदीश समराय और आशा रानी समराय ने दी बधाई और शुभकामनाएं!

महिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री के तौर पर चंडीगढ़ में संभाला पदभार|

चंडीगढ़ के नए कार्यालय में जाकर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत को जगदीश समराय और आशा रानी समराय ने दी बधाई और शुभकामनाएं,

जालंधर,27  सितंबर (सोनू भाई) :-जालंधर पश्चिम से नवनियुक्त विधायक महिंदर भगत ने आज अपने साथी कैबिनेट मंत्रियों  विधायकों, पारिवारिक सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, और बागवानी मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब के विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों में अपने व्यापक अनुभव और जनसेवा के लिए जुनून के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने का वादा किया। 
इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को पूर्व डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन (पंजाब सरकार), और पूर्व पार्षद, जगदीश समराय और उनके साथ उनकी धर्मपत्नी आशा रानी समराय [आम आदमी पार्टी नेत्री] ने चंडीगढ़ के नए कार्यालय में जाकर  उनको बधाई और शुभकामनाएं दी ,!


113

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155990