Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने सारा जीवन राष्ट्रसेवा में किया समर्पित--सुशील शर्मा*

*जालंधर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे शहर के मंडलो, शक्ति केंद्रो और बूथों पर चलाया सदस्यता अभियान*

 

जालंधर आज तिथि 25 सितंबर (सोनू भाई) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पूरे शहर मे सभी मंडलो,शक्ति केंद्रो और बूथों पर सदस्यता अभियान पर चला कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।इसी कड़ी में अभियान के जिला इंचार्ज और महामंत्री अशोक सरीन हिक्की की अगुवाई में शहर के चारों हल्को में अभियान के वेस्ट हल्का प्रभारी अश्वनी अटवाल,कैंट प्रभारी दीपाली बागड़िया,सैंट्रल प्रभारी किशन लाल शर्मा,नॉर्थ प्रभारी दविंदर कालिया आदि ने अलग अलग कार्यक्रमों के ज़रिए लोगों से सम्पर्क किया।इस अवसर पर कार्यक्रमों में जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,जिला सचिव अनु शर्मा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना सारा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित किया था और उनके विचार हमेशा सभी  देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा का पुराना स्वरूप जनसंघ के नाम से जाना जाता था तथा जनसंघ की स्थापना में अपना जीवन समर्पित करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी थे,जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने कहा कि जिस तरह पंडित जी ने अपना जीवन लगा कर जनसंघ रूपी संगठन को खड़ा किया था उससे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें।उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत इस बार पार्टी जिले के सभी मंडलों में नये रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाएगी।इस अवसर पर विनीत शर्मा,संदीप कुमार,शाम शर्मा, सुरिंदर कुमार, मोहिंदर, विष्णु जोशी, बलबीर सिंह, आलोक कुमार, वरुण, तरूण, कृष्णा नंद शर्मा, हरविंदर सिंह, रंजीव गुप्ता, अंजू तोमर,राजिंदर कौर, मीनू, स्वर्णा, कृष्णा आदि उपस्थित थे।

 


84

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147378