Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विघ्नहर्ता रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति गणेश जी की पूजा से दूर होती है हर बाधा : मोहिंदर भगत 

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

जालंधर,आज तिथि सितंबर (सोनू भाई) ; : अनूप नगर, बस्ती दानिवमंदा से श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के बीच विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया।  समिति के पूजा पंडाल से सांय चार बजे गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। अबीर-गुलाल उड़ाते और ताशे की धुन पर नाचते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन शौभायात्रा में शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत ने सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाईयां देते हुए कहा कि प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता, रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी के पूजन से जीवन की हर बाधा दूर होती है। उन्होंने कहा कि गणेश महाराज जी के जीवन से हमें अपने माता-पिता की सेवा करने की शिक्षा भी मिलती है।bइस अवसर पर बंसी लाल, मुनीश कार्लपुरिया,कमल लोच, कुलदीप, कुमार वासन,गगन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश विसर्जन में भाग लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233760

Share this Post