Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल स्तर पर भगवंत मान के जालंधर मे 17 जगह पुतले फूके गये

पेट्रोल,डीजल पर टैक्स बढ़ाने घरेलू बिजली पर 3 रुपए सब्सिडी समाप्त करने एवं ग्रीन टैक्स लगाने पर भाजपा प्रदर्शन किए

 

जालंधर 6 सितंबर (सोनू भाई) : बीते कल पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर टैक्स मे बढ़ावा करने, घरेलू बिजली सप्लाई पर करीब 3 रुपए की सब्सिडी समाप्त करने एवं नए पुराने स्कूटर,मोटरसाइकिल, कार समेत हर ट्रांसपोर्ट व्हीकल की खरीद पर ग्रीन टैक्स लगाने के खिलाफ पंजाब भाजपा के निर्देश व भाजपा प्रधान सुशील शर्मा के अपील पर जालंधर कैंट, सेंट्रल, नॉर्थ समेत वेस्ट विधानसभा के 17 मंडलों मे भाजपा ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतले फूके । इस बारे जानकारी देते महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया नॉर्थ विधानसभा प्रभारी दविंद्र कालिया के नेतृत्व मे मंडल 1 मे इंचार्ज हितेश स्याल के नेतृत्व मे मकसूदा चौंक, मंडल 2 के प्रधान कुलवंत शर्मा, इंचार्ज अश्वनी भंडारी ने बाबा सोडल चौंक,मंडल 3 के प्रधान गुरप्रीत विक्की ने किशनपुरा चौंक, मंडल 4 मे आशीष सहगल, इंचार्ज सनी  शर्मा ने टांडा अड्डा चौंक, केंद्रीय विधानसभा प्रभारी किशनलाल शर्मा के नेतृत्व में मंडल 5 चंदन रखेजा ने रामा मंडी चौंक,मंडल 6 संदीप कुमार इंचार्ज डॉक्टर विनीत शर्मा चुग्गीटी चौंक, मंडल 7 टीटू कपानिया इंचार्ज अजय चोपड़ा ने दमोरिया पुल, मंडल 8 सीतिश ढल इंचार्ज सतपाल बथला, वेस्ट विधानसभा प्रभारी अश्वनी अटवाल के नेतृत्व मे मंडल 9 कुणाल शर्मा, इंचार्ज योगेश मल्होत्रा ने बस्ती गुजा अड्डा,मंडल 10 सुनिल चोपड़ा ने बस्ती पीरदाद रोड, मंडल 11 मे उपप्रधान अजय ठाकुर, इंचार्ज तरसेम थापा ने बाऊ जगजीवन राम चौक, मंडल 12 प्रदान राकेश राना इंचार्ज डिंपी लुभाना ने मॉडल हाउस माता रानी चौक, कैंट विधनसभा प्रभारी दीपाली बागड़ीया के नेतृत्व मे मंडल 13 के प्रधान बलराज बदन, इंचार्ज ललित बब्बू ने बस स्टैंड चौक, मंडल 14 प्रदान शिवदर्शन अब्बी, कैंटोनमेंट सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला ने कैंट मेन बाजार ब्यूटी हाउस चौक, मंडल 15 इंचार्ज विकास कैथ ने मिठापुर चौक,mandal 16 के प्रदान कुलदीप मानक इंचार्ज सनी भगत ने पिंड फोल्डीवाल जालन्धर हाइट्स रोड, मंडल 17 प्रदान जॉर्ज सागर इंचार्ज हर्ष भारद्वाज ने पिंड जंडियाला चौक मे हाथों मे तख्तियां पकड़ पुतले फूक कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने मात्र 10 घंटो मे जालन्धर की सभी दिशाओं के 17 मंडलों मे सफल आयोजनों करने पर सभी विधानसभा प्रभारियो, मंडल प्रधानों और मंडल इंचार्ज को बधाई दे धन्यवाद कर कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लोगो का मिल रहा जनसमर्थन आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को उखाड़ने का शुरुआत करेगी। इस दौरान टांडा अड्डा चौक पर पहुंचे पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौड़ ने कहा भगवंत मान सरकार पंजाब मे हर फ्रंट पर फेल हो गई है जो पंजाबीयो पर हर रोज नए नए टैक्स लगाकर आर्थिक भोज बढ़ा रही है। वही बाबू जगजीवन राम चौक प्रदर्शन मे पहुंचे जालंधर लोकसभा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा जनता को सुरक्षा सुविधा देने और पंजाब को कर्जा मुक्त्त करने की दुहाई देकर दूसरे राजनैतिक दलों पर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार ने पिछले करीब दो सालो मे राज्य पर दो लाख करोड़ का कर्जा बढ़ा दिया है और पूरे राज्य मे नशा तस्करी, गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिसके चलते कानून व्यवथा पूरी तरह फेल हो चुकी है। जिसको ठीक केवल भाजपा गुजरात, यूपी, मध्य प्रदेश का मॉडल लागू कर सकती है। इस दौरान पूर्व विधायक के. डी भंडारी ने कहा भगवंत मान सरकार पंजाब के व्यापारियों, दुकानदारों समेत जनता को सुविधा नही दुविधा दे रही है।इस मौके पर अमरजीत सिंह अमरी,अनिल सच्चर, भगवंत प्रभाकर, दर्शन लाल भगत, पार्षद संदीप वर्मा
मनीष विज, भूपिंदर कुमार, अयूब खान,अशोक चड्ढा, भगत मनोहर लाल, राजन मल्हन, हरविंद्र सिंह भट्टी डॉक्टर सरोया, राजिंद्र कुमार,महामंत्री अनिल शर्मा, तरुण छाबड़ा, गुरमीत सिंह, हसन सोनी, अनुज शारदा, गुरमीत सिंह, शाम शर्मा, राघव ज्योति, राम लुभाया, अंकुर रत्ती, रमेश सचदेवा, शिव शर्मा, पवन कश्यप, फिरोज मसीह, मनोहर लाल,नरेश वालिया, सरपंच मीना राना, संजीव जामवाल, नरेश विज, हर विलास,विजय कुमार थापर, यूनिस कुमार गोरा,अंकुर गोयल, कुमार जैन, धर्मपाल iआदि भारी संख्या मे कार्यकर्ता अलग अलग प्रदर्शनों में मौजूद थे।


121

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147372