Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

 *पंजाब मे भाजपा सदस्यता अभियान से लाखों लोगो को जोड़ रिकॉर्ड बनायेगी-मनोरंजन कालिया* 

*देश एवं पंजाब की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़े-राकेश राठौढ़* 

 *देश मे करोड़ों नये लोगो के साथ अपने हजारो लाखों अपना पूरा जीवन लगाने वाले पुराने भाजपा कार्यकर्ताओ को भी जोड़ेंगे-सुशील शर्मा* 

 *केवल भाजपा जनता की सुरक्षा,सुविधा को यकीनी बनायेगी-के.डी भंडारी* 

 *पंजाब मे नौजवानों को अच्छा भविष्य और कारोबार भाजपा की सरकार बनने पर मिलेगा-पुनीत शुक्ला* 


जालंधर 09 सितंबर (सोनू भाई) : भाजपा के सदस्यता अभियान से एक तरफ नये लोगो को जोड़ा जा रहा है।वही आज जालंधर भाजपा ने पिछले कई दशकों से पार्टी संगठन के लिए अपना पूरा जीवन लगाने वाले बजुर्ग कार्यकर्ताओ को भाजपा सदस्य बनाने के लिए सीनियर भाजपा नेता उनके घरों मे जाकर अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ और उनके परिवारों को भाजपा का सदस्य बनाकर आये।इस सारे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला भाजपा महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) ने बताया की प्रदेश महामंत्री राकेश राठौढ़ रामा मंडी इलाक़े मे भाजपा के 90 वर्षीय पूर्व मंडल प्रधान फ़कीर चंद,जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने 80 वर्षीय पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता(पेठे वाले),के.डी भंडारी ने गुरु नानक पूरा से 94 वर्षीय पूर्व वार्ड प्रधान हरमेश लाल शर्मा,कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला ने जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष 85 वर्षीय राम लुभाया कपूर व सेंट्रल टाऊन में पूर्व वार्ड प्रधान मास्टर राम तीरथ गुप्ता,पूर्व भाजपा जिला प्रधान रमन पब्बी ने भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री 78 वर्षीय विद्या सागर,पूर्व जिला भाजपा प्रधान रवि महेन्द्रू ने पूर्व मंडल प्रधान सुरेंद्र सेठ,पूर्व भाजपा जिला प्रधान सुभाष सूद जालंधर कैंट मे 84 वर्षीय पूर्व बूथ प्रधान घनशाम गोयल,पूर्व भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा ने पूर्व मंडल प्रधान 75 वर्षीय सुभाष चन्द्र भारद्वाज,भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान शमा चौहान ने पूर्व पार्षद सरोज मल्होत्रा,भाजपा जिला सचिव अनु शर्मा ने पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान प्रवीण शर्मा,90 वर्षीय पूर्व पार्षद वीना तिवाड़ी को विकास कैन्थ समेत इन सभी भाजपा के कर्मठ,निष्ठावान,निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन भाजपा की सेवा मे लगाने वाले कार्यकर्ताओ एवं उनके परिवारो को भाजपा के सदस्य बनाकर आये।इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रधान,पूर्व मंत्री एवं पंजाब भाजपा सदस्यता अभियान के इंचार्ज मनोरंजन कालिया ने कहा इस बार पंजाब मे भाजपा सदस्यता अभियान से लाखों लोगो को जोड़ रिकॉर्ड बनायेगी।वही राकेश राठौढ़ ने जालंधर भाजपा की इस तरह की पहल के लिए जालंधर भाजपा की टीम को बधाई देते हुए कहा जो लोग अपने पूर्वज और बजुर्गों को सदैव याद कर उनका साथ लेते है तो उस संगठन परिवार के लोग सदैव तरक्की की तरफ बढ़ते है।वही राकेश राठौड़ ने पंजाब की स्तिथि को देख जनता से देश एवं पंजाब की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की है।इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने बताया की भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओ को सदैव जोड़ने की शिक्षा मिलती है।इसीलिए सदस्यता अभियान के दौरान देश मे भाजपा करोड़ों नये लोगो को जोड़ रही है।वही जिन हजारो लाखों ने तपस्या कर भाजपा को दुनिया का सबसे बढ़ा राजनीतिक दल बनाने का कार्य अपना जीवन लगाकर किया है।उन सभी सीनियर कार्यकर्ताओ को जोड़ कर रखने एवं उनका मार्गदर्शन लेकर सदैव पार्टी संगठन को मजबूत करने के कार्य को आगे बढ़ा भारत को विश्व गुरु बनाना हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी ने बोला की भाजपा का सदस्यता अभियान पंजाब के लोगो के लिए विश्वास की किरन बनेगा।क्योंकि हर फ्रंट पर फेल हो चुकी मौजूदा पंजाब सरकार को देख साबित हो गया है की अब केवल भाजपा जनता की सुरक्षा,सुविधा को यकीनी बनायेगी।इस अवसर पर 
पुनीत शुक्ला ने बोला की पंजाब मे नौजवानों को अच्छा भविष्य और कारोबार भाजपा की सरकार बनने पर मिलेगा इसलिए नौजवान भी भाजपा के साथ जुड़े।इन अलग-अलग कार्यक्रमों मे जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,सैंट्रल विधानसभा प्रभारी किशनलाल शर्मा,नार्थ प्रभारी दविंद्र कालिया,कैंट प्रभारी दीपाली बागड़िया,हितेश स्याल,मनीष विज,अजय चोपड़ा,अमित भाटिया,ललित बब्बू,डॉ कुलबीर बनियाल,डॉ मुकेश वालिया,मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा,आशीष सहगल,संदीप कुमार,बलराज बदन,शिवदर्शन अब्बी,विनीत शर्मा,मनीष नड्डा,डॉ राकेश रखेजा,मंडल महामंत्री चंदन रखेजा,गुरमीत सिंह,अनुज शारदा,सोनिया भारद्वाज,अनिल ठाकुर,वारिंद्र करवल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


 *कैप्शन-90 वर्षीय पूर्व मंडल प्रधान फ़कीर चंद को भाजपा का सदस्य बनाते प्रदेश महामंत्री राकेश राठौढ़,मंडल महामंत्री चंदन रखेजा,गुरमीत सिंह,डॉ कुलबीर बनियाल,डॉ राकेश रखेजा,मनीष नाड्डा व अन्य* 

 *दूसरे चित्र मे-94 वर्षीय पूर्व भाजपा वार्ड प्रधान हरमेश लाल शर्मा को सदस्य बनाते प्रदेश भाजपा उपप्रधान के.डी भंडारी,किशनलाल शर्मा,संदीप कुमार,डॉ विनीत शर्मा व अन्य* 

 *तीसरे चित्र मे-85 वर्षीय जालंधर भाजपा के पूर्व कैशियर रामलुभाया कपूर को सदस्य बनाते पंजाब भाजपा मेम्बरशिप इंचार्ज मनोरंजन कालिया,पुनीत शुक्ला,अजय चोपड़ा,टीटू कपानिया ,राजेश कपूर व अन्य* 

 *चौथे चित्र मे-78 वर्षीय मंडल पूर्व महामंत्री विधा सागर को सदस्य बनाते रमन पब्बी,राकेश राठौढ़,मनीष विज,अमित भाटिया,अनुज शारदा व अन्य* *

 *पांचवे चित्र मे-78 वर्षीय पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता(पेठे वाले) को सदस्य बनाते जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,केवल कृष्ण,आशीष सहगल,आशु गुप्ता व अन्य* 

 *छटे चित्र मे-जालंधर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला प्रधान प्रवीण शर्मा को भाजपा की सदस्य बनाती जिला भाजपा सचिव अनु शर्मा** ।

सातवे चित्र मे-पूर्व पार्षद सरोज मल्होत्रा,नरेश मल्होत्रा को भाजपा की सदस्य बनाते जिला भाजपा महिला मोर्चा प्रधान शमा चौहान,दीपाली बागड़िया,शालू ,बलराज बदन व अन्य 

 *आठवें चित्र मे-जालंधर कैंट मे 84 वर्षीय पूर्व बूथ प्रधान घनशाम गोयल को भाजपा सदस्य बनाते पूर्व जिला प्रधान सुभाष सूद,शिवदर्शन अब्बी व अन्य।* 

 *नौवे चित्र मे-पूर्व मंडल प्रधान 75 वर्षीय सुभाष चन्द्र भारद्वाज को भाजपा का सदस्य बनाते पूर्व भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा,ललित बब्बू,अनिल ठाकुर,सोनिया भारद्वाज एवं अन्य* 

**दसवे चित्र मे-पूर्व भाजपा मंडल प्रधान सुरिंदर सेठ को सदस्य बनाते पूर्व जिला प्रधान रवि महेन्द्रू,राजेश मल्होत्र व अन्य* 

*ग्यारह चित्र मे-90 वर्षीय पूर्व पार्षद वीना तिवाडी,राहुल तिवाड़ी,मधु राज को भाजपा का सदस्य बनाते भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,विकास कैंथ,वारिंद्र करवल व अन्य*


196

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147372