Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

राकेश राठौर ने  साथियों सहित की सदस्यता अभियान की शुरुआत 

भाजपा के सदस्यता अभियान से मजबूत राष्ट्र मजबूत देश का होगा तेज गति से निर्माण:-राकेश राठौर

जालंधर 4 सितंबर (सोनू भाई) :  )जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने निवास स्थान पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत ऑनलाइन मेंबर बनाकर की वहां पर उपस्थित सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन पर भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए लिंक पर जाकर अपनी अपनी सदस्यता ग्रहण की जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी संजीव शर्मा मनी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मंगा पहलवान, हरविंदर सिंह गोरा,वरुण नागपाल,नितिन बहरोल,हेमंत पाठक,यजीत हुरिया,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान और मजबूत राष्ट्रीय बनाने के लिए निमंत्रण दिया है।राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो देश के निर्माण वाली सोच लेकर आगे बढ़ रही है हम उसके परिवार को बढ़ाने के लिए हमें हर घर तक दस्तक देनी है। और घर-घर तक जाकर सभी को भाजपा की विचारधारा से जुड़कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करना है ताकि इस बड़े उद्देश्य से मजबूत राष्ट्र,खुशहाल देश के भाजपा की विचारधारा को और तेज गति दे जा सके।


198

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934