Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर भाजपा कार्यालय मे सैंकड़ों भाजपाईयो ने एकजुट होकर गुब्बारे छोड़ लड्डू बाटकर सदस्यता अभियान किया शुरू*

*जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की शक्ति और मेहनत--श्वेत मलिक

*भाजपा की केंद्र सरकार आम जनता के लिए लगातार कर रही काम--सुशील शर्मा*

*केंद्र सरकार के विकासशील बजट और योजनाएं अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही काम-- केडी भंडारी*


जालंधर आज तिथि सितंबर (सोनू भाई) : आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा भाजपा की सदस्यता अभियान का आगाज भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में अभियान के जिला प्रभारी अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में सैंकड़ों भाजपाईयो ने एकजुट होकर गुब्बारे छोड़ लड्डू बाटकर किया गया।इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक,पूर्व सांसद सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी, विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ना पार्टी के कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति परिश्रम के चलते आज पंजाब में भाजपा मजबूती की और बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति और मेहनत है और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि जालंधर में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें।उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत इस बार पार्टी पूरे देश में नये रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा संगठन सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएगा।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा देश में विकास के प्रति वचनबद्ध है।उन्होंने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं और इस अभियान के जरिए ज़िले में जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी राष्ट्रवादी नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी भाजपा की केंद्र में सरकार आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हम सब को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच में ले जा कर आम जनता को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने  कहा कि पार्टी सभी को साथ लेकर पूरे देश का सर्वांगीण विकास कर रही है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने देश के विकास के लिए काम किया है,उन योजनाओं को जनता तक लेकर जाना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है हमेशा सभी को साथ लेकर उनके विकास पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकासशील बजट और योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।इस अवसर पर अभियान के वेस्ट हल्का प्रभारी अश्वनी अटवाल,कैंट प्रभारी दीपाली बागड़िया,सैंट्रल प्रभारी किशन लाल शर्मा,नॉर्थ प्रभारी दविंदर कालिया,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,रमेश शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, मुनीश विज,दविंदर भारद्वाज,जिला सचिव अनु शर्मा,मीनू शर्मा,जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,डिंपी लुभाना,जिला ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,मनोज अग्रवाल,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप,शमा चौहान, नौशाद आलम,रवि विनायक, मंगा पहलवान,गौरव मेहता,आर के मल्होत्रा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,क्षितिज ढल्ल,मुनीश बल,कुणाल शर्मा,राकेश राणा,शिव दर्शन अब्बी,कुलदीप मानक,मनोहर लाल काला,विकास केंथ, राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233760

Share this Post