Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*जालंधर शहरी की चारों विधानसभाओं के हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जोड़ने का मिशन--अशोक सरीन हिक्की*

*जालंधर में कल भाजपा कार्यालय से सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत*

जालंधर आजा तिथि 03 सितंबर (सोनू भाई) :  भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में कल भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी।इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला भाजपा सदस्यता अभियान इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर जालंधर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।इस बैठक में जिला महामंत्री राजेश कपूर, अभियान के वेस्ट हल्का प्रभारी अश्वनी अटवाल,कैंट प्रभारी दीपाली बागड़िया,सैंट्रल प्रभारी किशन लाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज उपस्थित हुए।इस मौके पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर शहरी की चारों विधानसभाओं के हर बूथ,मंडल,वार्ड  पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता साथ जोड़ने का मिशन पूरा करेंगे जिससे शहर में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को देखकर लोग भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तैयार है और इसके लिए हमारे निष्ठावान कार्यकर्त्ता कार्यकर्ताओं हर बूथ पर घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को बताकर हर वर्ग को भाजपा का सदस्य बनायेगें।उन्होंने कहा कि शहर के चौमुखी विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।


211

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147367