Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहिंदर भगत ने भव्य जागरण में हाजिरी लगाई और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

*सामाजिक वातावरण में धार्मिक और स्वच्छ ऊर्जा का संचार करता है माता का जागरण - मोहिंदर भगत* 
           जालंधर आज तिथि अगस्त (सोनू भाई) : जालंधर वेस्ट के संत नगर में शिव मंदिर कमेटी की ओर से जागरण करवाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे । मोहिंदर भगत ने भव्य जागरण में हाजिरी लगाई और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया । मोहिंदर भगत ने  भक्तों को जागरण की बधाई देते हुए कहा कि माता रानी के जागरण द्वारा युवाओं में धर्म के प्रति आस्था और समर्पण का संचार होता है! इस तरह के आयोजन से वातावरण में भक्ति रस की ऊर्जा का प्रवाह होता है! उन्होंने कहा कि सारी रात हम एक साथ आस्था और विश्वास से माता रानी का जागरण सुनते हैं और यह सामाजिक दृष्टि से आपसी भाईचारे और स्नेह का संदेश है । इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी के सदस्यो ने मोहिंदर भगत को माता रानी की चुनरी  से सम्मानित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार और सभा के सभी सदस्य मौजूद थे!

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233754

Share this Post