Tue, 04 Aug 2026
Post Details

"कोलकाता के हॉस्पिटल में हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध मैं जालंधर के सामाजिक तथा मेडिकल संस्थाओं ने निकाला कैंडल मार्च"

G2M जालंधर (विक्रांत मदान) 17 अगस्त 2024: जालंधर के मॉडल टाउन शिवानी पार्क में आज सामाजिक तथा मेडिकल संस्थाओं ने कोलकाता के हस्पताल में हुए लेडी डाक्टर के साथ सामूहिक बलात्कार ओर क़रूर हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला । 

  कैंडल मार्च मॉडल के शिवानी पार्क से शुरू हों कर मार्केट से होते हुए वापस शिवानी पार्क में ख़त्म हुआ । 

         पीड़ित ट्रेनिंग महिला डॉक्टर रात कि ड्यूटी पर थी, जिस दौरान कुछ गुंडा तत्वों ने उसके साथ बलात्कार कर उसकी करूरता से हत्या भी कर दी।

             इस जंघन्य अपराध के रोष मैं सामाजिक,मेडिकल संस्थाओं ने आज कैंडल मार्च निकाला,पूरे भारत मैं इस बात का विरोध किया जा रहा है और हस्पतालों मैं हड़तालों पर है , और लोग सड़कों पर आकर विरोध कर अपराधियों को फाँसी की माँग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191798