Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में हिंदू नहीं सुरक्षित चल रहा है तालिबानी राज-इशांत शर्मा

लुधियाना के खन्ना के प्रचीन शिवपुरी मंदिर में बेअदबी की घटना पर भड़के इशांत शर्मा


जालंधर आज?तिथि 15 अगस्त (सोनू भाई) : पंजाब में जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है,वहीं दूसरी ओर चोरों ने हद ही पार कर दी।लुधियाना के खन्ना के प्रचीन शिवपुरी मंदिर में चोरों ने अकेली चोरी ही नहीं की शिवलिंग को भी खंडित कर दिया।शिव सेना हिंद यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान इशांत शर्मा ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए और इस घटना का रोष जताया है।गुरुवार को शिव सेना हिंद यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान  इशांत शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद लुधियाना के खन्ना के प्रचीन शिवपुरी मंदिर में बेअदबी होना पंजाब में हिन्दू सुरक्षित नहीं है का प्रतख साबुत है।उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लगता है कि जैसे पंजाब में हिंदू होना एक अपराध हो गया है ऐसा लग रहा है कि हम पंजाब में नहीं किसी तालिबानी राज में रह रहे हैं।हर रोज हिंदू नेताओं पर हमले हो रहे हैं,हिन्दू मंदिरो में बेअदबी और चोरी की घटनाये हो रही है,कभी सरेआम गोली मार दी जाती है कभी तलवारों से काट दिया जाता है हिंदुओं के तीर्थ स्थान को अपमानित किया जाता है मूर्तियों को खंडित किया जाता है रामलीलाओं को अपमानित किया जाता है सभी हिंदू त्योहार सभी हिंदू पर्व सभी हिंदू कार्यक्रम पुलिस के पहरे में होते हैं दिवाली दशहरा सभी काली काली कर दिए जाते हैं ऐसी स्थिति पंजाब में हिंदुओं की हो गई है।इशांत शर्मा ने कहा ऐसा लगता है कि जैसे हिंदू पंजाब में तीसरे दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है।उन्होंने कहा कि लगता है पंजाब में हिंदू सुरक्षित नहीं है।क्या पंजाब में हिंदुओं की आवाज उठाना हिंदू धर्म की बात करना अपने विचारों को व्यक्त करना अपने धर्म की बात करना अपराध हो गया है।क्या हम पंजाब में हिंदू होकर अपने धर्म की बात नहीं कर सकते हैं अपने हिंदु स्थानों की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं।आखिर पंजाब में भगवंत मान सरकार ने हिंदुओं की स्थिति ऐसी क्यों कर दी कि उन्होंने ऐसे डर और भय का माहौल बना दिया गया है।क्या हिंदू अपने धर्म की बात नहीं कर सकता है अगर यही स्थिति रही तो हिंदुओं को आंदोलन कर सड़कों पर उतरना पड़ेगा,हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी हिंदू समाज के व्यक्ति सड़कों पर उतरे पंजाब बंद करें या कोई आंदोलन करें।इशांत शर्मा ने भंगवत मान सरकार से यह अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो हिन्दू और सिखों में दरार पैदा करना चाहते है ऐसे असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाए अशांति फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो सरे आम हिंदुओं को काटने की बात करते हैं हिंदुओं के तीर्थ स्थान को तोड़ने की बात करते हैं हिंदुओं की रामलीला को अपमानित करते हैं मंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित करते हैं देवी देवता के खिलाफ अशब्द टिप्पणियां करते हैं ऐसे व्यक्तियों पर सबसे सख्त कार्रवाई की जाए और उनको जेल में डाला जाए।ताकि हिंदू भी अपने विचारों को अपने धर्म की बातों को अपने धर्म को सुरक्षित कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233753

Share this Post