Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

अशोक सरीन हिककी ने अपने घर पर तिरंगा

*हर घर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस सभी जालंधरवासी हर्षोल्लास और उत्सव की तरह मनाएं--अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर आज तिथि 13 अगस्त (सोनू भाई) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घर के ऊपर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने को कहा है।इसी के फलस्वरूप जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने सैंट्रल हल्के में अपने निवास स्थान पर पिता विनोद सरीन और भांजी दिशा के साथ तिरंगा झंडा घर की छत पर फहराया। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि इस अभियान में जहा युवाओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है वही इस अभियान के तहत लोगों को देश के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों की गाथा के बारे में बतायेगे।उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए भी प्रार्थना की।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।उन्होंने कहा कि यह अभियान खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगा।


143

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147138