Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करना--राकेश राठौर*

*भाजपा युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली विशाल बाइक रैली*

*तिरंगा यात्रा से युवाओं में  राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान को बढ़ावा मिलेगा--पंकज जुल्का*

जालन्धर आज तिथि 13 अगस्त (सोन्यू भय) : आजादी महापर्व के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता में विशाल बाइक रैली भगत सिंह चौक से शुरू होकर कंपनी बाग चौक जा कर समाप्त हुई।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,जिला महामंत्री राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी विशेष रूप से उपस्थित हुए।जिसमें युवा मोर्चा के सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।हाथों में तिरंगा लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस यात्रा के दौरान काफी उत्साहित दिखे।वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर राकेश राठौर ने सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदो को नमन करने और अमर शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करना है।उन्होंने कहा कि युवाओं को महान शहीदो को आदर्श मान कर और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर पंकज जुल्का ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान पैदा करना है।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमें शहर के हर घर पर तिरंगे को लहराना है।इसके लिये हमें सभी को एकजुट हो कर इस अभियान के बारे मे बताने के लिये लोगों के बीच जाना है।उन्होंने सभी युवा साथियों को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया,अजय चोपड़ा, शाम शर्मा,किशन लाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल,बंटी,गुरमीत सिंह,गुरप्रीत विक्की,कुलदीप कुमार, आर.के. मल्होत्रा,वी विष्णु जोशी,मनोज अग्रवाल,राकेश राणा,वरुण दुबे,पंकज लूथरा,मुकुल कालिया,विकास शारदा,निखिल जोशी,गौरव राय,हैप्पी,मयंक,अमित कुमार,नीरज कुमार,नरिदर ढिल्लों,पी पुन्नु,भुवन मल्होत्रा,हैप्पी दीवान,मंगा गोस्वामी,अनुज शारदा,सौरव शर्मा, दीक्षित गुप्ता, नड्डा,धीरज पांडे,अरुण कालिया, आशीष सहगल,आदि उपस्थित थे।


100

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146920