Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

*हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में नई चेतना का होगा उदय--राकेश राठौर*

भाजपा कार्यकर्त्ता इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएं-- मीनू सेठी*

*तिरंगा अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करना--दर्शन लाल भगत*

जालन्धर 07 अगस्त (विक्रांत मदान) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन लाल भगत की अध्यक्षता में आजादी महापर्व के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा महाअभियान को लेकर बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में हुआ।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश सचिव मीनू सेठी,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,आदि उपस्थित थे।इस मौक़े पर जिला भाजपा पदाधिकारी,मोर्चे के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थी।इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि हम को सभी हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के हर घर पर तिरंगे को लहराना है।इसके लिये हमें सभी को एकजुट हो कर इस अभियान के बारे मे बताने के लिये लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि यह अभियान खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान में मंडलों के साथ बैठकें कर के इस अभियान को सफल बनाना है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग  की भावना को भी और मजबूत करता है।इस अवसर पर मीनू सेठी ने कहा कि हमने इस अभियान के तहत लोगों को देश के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों की गाथा के बारे में बतायेगे।उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए दिशा निर्देश दिये।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।इस अवसर पर दर्शन लाल भगत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों,वीर शहीदो को नमन करने और अमर शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष,त्याग और बलिदान को याद करना है।उन्होंने कहा कि युवाओं को महान शहीदो को आदर्श मान कर और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अश्वनी अटवाल,जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,डिंपी लुबाना,योगेश मल्होत्रा, जिला भाजपा ट्रेड सैल कन्वीनर भरत काकड़िया,किशन लाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा,आशीष सहगल, गौरव मेहता,मनीष बल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218757

Share this Post