Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*चारा घोटाले से कई गुना बड़ा घोटाला अकेले शिक्षा विभाग में, हो सीबीआई जांच: राजेश राठौड़*

*शिक्षा विभाग में बैग व एफएलएन किट खरीद में सबसे बड़ा घोटाला: राजेश राठौड़*

*पटना. गुरूवार, 01 अगस्त, 2024* (विक्रांत मदान) : सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के निर्देश पर फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरिक किट के नाम पर बैग और ज्योमेट्री के सामान आपूर्ति के नाम पर घटिया किस्म के सामानों की आपूर्ति करके 1500 रुपए के किट में 150 से 200 रुपए के सामान उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शिक्षा विभाग में व्याप्त घोटाले पर कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार के गलत फैसलों ने नाहक जनता के पैसों की खुली लूट की छूट दे रखी है।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि राज्य में चारा घोटाले के नाम पर हाय तौबा मचाने वाले लोगों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर घटिया सामानों की खरीद और आपूर्ति करके शिक्षा विभाग कब तक घोटाले पर घोटाले करता रहेगा। यह सब राज्य की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के इशारे पर संचालित हो रही है। सृजन घोटाले का दाग लिए घूम रही ये सरकार स्कूली बस्ता की खरीद पर भी घटिया किस्म के बैग आपूर्ति करके लूट मचाई हुई है। जो बैग बच्चों को दिए जा रहे हैं उनके हालात जर्जर है और स्केल तक टूटे हुए हैं। राज्य में सत्तासीन जदयू के जनप्रतिनिधि ही अब अपनी सरकार के इन घोटालों से अजीज आकर बयान दे रहे हैं जो यह बताने को स्पष्ट है कि इस सरकार ने लूट को भाजपा के फर्जी देशभक्ति के आवरण में ओढ़ सारे अनैतिक कृत्य कर रही है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि अधिकारी से लेकर सरकार में शामिल जो जो लोग हैं उनको सजा मिल सकें।


राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग,
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261204

Share this Post