Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जगदीश शेरपुरी बसपा के जालंधर देहाती व सलविंदर कुमार जालंधर शहरी प्रधान बने

 

 

जालंधर G2M 28जुलाई 24: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश इंचार्ज विपुल कुमार व प्रदेश प्रधान स. जसवीर सिंह गढ़ी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक की। इस दौरान बसपा की ओर से संगठन की मजबूती के तहत नई नियुक्तियां की गईं।

बसपा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार की उपस्थिति में पार्टी की ओर से जगदीश शेरपुरी को दोबारा जालंधर देहाती का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पार्टी की ओर से सलविंदर कुमार को जालंधर शहरी का प्रधान बनाया गया। सलविंदर कुमार इससे पहले पार्टी के कर्मचारी विंग के साथ जुड़े रहे हैं और अब उन्हें जालंधर शहर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर जगदीश शेरपुरी व सलविंदर कुमार ने बसपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सेक्रेटरी तीर्थ राजपुरा, प्रदेश कैशियर परमजीत मल्ल व दफ्तर सेक्रेटरी इंजी. जसवंत राय भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256728

Share this Post