Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*मुख्यमंत्री ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया है: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*अपराधियों के हौसलों के आगे मुख्यमंत्री पस्त: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ निकाला प्रतिरोध मार्च*

*पटना. शनिवार, 20 जुलाई 2024* (विक्रांत मदान) : 

बिहार में गिरते हुए कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़े हुए मनसूबे के खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के साथ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन ने इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक सरकार के विरोध में गगनभेदी नारों के साथ प्रतिरोध मार्च निकाल कर राज्य की एनडीए सरकार को चेतावनी दिया।  

इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मंसूबा सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हाथों गिरवी रख दिया है। दिनदहाड़े किसी भी जिले में अपराध, हत्या, लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं हो जा रही है और पुलिस महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठी रह रही है। बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के हवाले मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सौंप दिया है जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है।बिहार में जिस तरीके का लॉ एंड ऑर्डर बना है उसके खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया है। जिसमें महागठबंधन के सभी साथी मजबूती से सड़क पर आएं हैं। पूरे प्रदेश की जनता जान चुकी है कि नीतीश कुमार असहाय हो चुके हैं। प्रॉक्सी के तहत इस राज्य में सरकार चलाया जा रहा है जिसमें नीतीश कुमार के हाथ से सत्ता को दूर रख अधिकारियों और चार पांच नेताओं द्वारा सरकार संचालित किया जा रहा है।

इस मार्च में शामिल बिहार विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि प्रदेश में आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार के मुखिया अपराध पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं लेकिन इसका अंजाम यह निकल कर आ रहा है कि अपराध और अपराधी उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त है और अधिकारी और सत्तारूढ़ दल के नेता सत्ता के हनक में अपनी जिम्मेदारियां भूल चुके हैं।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इंडिया गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार के सभी जिलों में प्रतिरोध मार्च निकाला गया है और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने जिला मुख्यालयों में भी प्रतिरोध मार्च निकाला।

इस प्रतिरोध मार्च में 
कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,  विधायक अफाक आलम, विधान पार्षद,डा0 समीर कुमार सिंह  विधायक विजेन्द्र चैधरी, नीतू सिंह, आनन्द शंकर, कोषाध्यक्ष निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द  माधव  शशि रंजन, विनय वर्मा, मनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार, शरवतजहां फातिमा गरीब दास, ज्ञान रंजन डा0संजय यादव, आलोक हर्ष, प्रभात कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, धनंजय शर्मा, केसर कुमार सिंह गुंजन पटेल,, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अनुराग चंदन, ललन यादव, रीता सिंह, अखिलेश्वर सिंह आशुतोष शर्मा  अरविन्द लाल रजक,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला,उदय शंकर पटेल, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर,  प्रदुम्न यादव, असफर अहमद, विमलेश तिवारी, मो0 कामरान, कुंदन गुप्ता, कैसर अली खान, गुरूजीत सिंह, विशाल झा,सुदय शर्मा, आदित्य पासवान, धृब कुमार सिंह,, फिरोज हसन, मिहिर झा, आशुतोष त्रिपाठी,हीरा सिंह वग्गा, मिथलेश शर्मा मधुकर, निधि पाण्डेय, रवि गोल्डन, अब्दुल बाकी, गुरूदयाल सिंह,यशवन्त कुमार चमन, मनीष सिन्हा,, ममता निषाद,,रूपम यादव, राजेन्द्र चैधरी, मृणाल अनामय, अमित सिकन्दर ,राजनन्दन कुमार,सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस


66

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147304