Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

अपराधियों तथा अधिकारियों के आगे बेबस सीएम नीतीश कुमार-राजेश राठौड़*

नीतीश कुमार अपराधियों और अधिकारियों के सामने हैं सरेंडर: राजेश राठौड़*

*पटना, शुक्रवार, 19 जुलाई, 2024 (विक्रांत मदान) : 

बिहार में अपराधियों के दिल से पूरी तरह से कानून का डर समाप्त हो चुका है।राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिले बेहताशा बढ़ाते अपराधी घटनाओं से त्रस्त है। बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने सुबह की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अपराधियों के दुस्साहस तथा अधिकारियों के निरंकुशता के आगे लाचार हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में जनप्रतिनिधियों की हालत बद से बदतर होते जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विगत डेढ़ दशक से नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों के द्वारा राज्य को चलाया जा रहा है।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि रोम के शासक नीरो के भांति सीएम नीतीश कुमार तथा उनके करीबी अधिकारी चैन की बंसी बजाए तंद्रा में डूबे रहते हैं।वहीं दूसरी तरफ पूरी बिहार के जनता अपराधियों के शोषण की शिकार होते जा रही है। स्थिति यहां तक है कि प्रदेश के बड़े नेताओं के परिजन भी अपराधियों के चपेट में आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में खुलेआम सत्ता पोषित अपराधियों के द्वारा आम जनता पर कहर बरपाया जा रहा है l।पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है तथा ठीक उलट पुलिस के द्वारा अपराधिक दर में कमी आने की भ्रांति भी फैलाई जा रही है। बिहार प्रदेश में कांग्रेस मीडिया कमिटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा के सीएम नीतीश कुमार के अधिकारी अब उनके वश में नहीं रह गए हैं।लगभग डेढ़ दशक से सरकार में अपनी निरंकुशता स्थापित कर चुके ये अधिकारी अब अपने मनमर्जी से बिहार चला रहे हैं जिसका खामियाजा राज्य की जनता उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारियों ने उनके दिलोदिमाग को हाईजैक कर रखा है जिस कारण वे प्रदेश के वर्तमान बदतर हालातो से रूबरू नहीं हो पाते हैं।

*राजेश राठौड़*
 *चेयरमैन, मीडिया विभाग*
  *बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी*         *फोन-9430438222*


39

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147304