Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

डिप्टी कमिशनर ने सत्गुरू कबीर जी के प्रकट दिवस समागम और शोभा यात्रा की तैयारियों का लिया जायज़ा

डिप्टी कमिशनर ने सत्गुरू कबीर जी के प्रकट दिवस समागम और शोभा यात्रा की तैयारियों का लिया जायज़ा

अलग- अलग विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई- सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश

जालंधर, 14 जून (विक्रांत मदान): डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए 22 जून को सत्गुरू कबीर जी के मनाए जा रहे प्रकट दिवस और इससे एक दिन पहले 21 जून को सजाई जाने वाली शोभा यात्रा संबंधी प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों और प्रबंधों का जायज़ा लिया। 

डिप्टी कमिश्नर ने इस संबंधी अलग-अलग विभागों के सीनियर अधिकारियों को ज़िम्मेदारियां सौंपते हुए सभी प्रबंधों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी यकीनी बनाने के लिए कहा,ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें और समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल पेश न आए। 

उन्होंने समागम वाले स्थान और शोभा यात्रा के रूट पर साफ़- सफ़ाई, चौकों के सुन्दरीकरन, पीने वाले पानी, अस्थाई शौचालय, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, मैडीकल टीमों, एंबुलेंस और दवाओं सहित सभी ज़रुरी प्रबंध यकीनी बनाने के आदेश दिए। 

डा. अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि समागम दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम करने के साथ-साथ रूट प्लैन भी तैयार किया जाए ताकि आने- जाने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। 

पी.एस.पी.सी.एल.के अधिकारियों को निर्विघ्न बिजली स्पलाई यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शोभा यात्रा वाले रूट पर यदि कहीं कोई बिजली की तारों लटक रही है तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। 

डिप्टी कमिशनर ने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा समागमों सम्बन्धित पुख़्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने उचित यातायात के लिए पुख़्ता प्रबंध करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों विशेष करके श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके इलावा नगर निगम को रूट वाले स्थान पर साफ़ सफ़ाई और लाईटों के भी पुख़्ता प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। 

इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा अमित महाजन, एस.डी.एमज बलबीर राज और जै इंद्र सिंह भी मौजूद थे। 

कैप्शन: डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल सत्गुरू कबीर जी के प्रकट दिवस समागम और शोभा यात्रा की तैयारियाँ और प्रबंधों सम्बन्धित अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267861

Share this Post