Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रिंकू के घर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व वर्कर, जन्मदिन पर दी बधाइयां "

जालंधर के वोटरों और कार्यकर्ताओं का सदैव ऋणी रहूंगा- सुशील कुमार रिंकू 

 

जालंधर G2M 5 जून 24:-

 

पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू के जन्म दिवस पर आज उनके घर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया पूर्व सीपीएस केडी भंडारी पूर्व मेयर राकेश राठौर समेत बड़ी तादाद में पार्टी नेता सुशील कुमार रिंकू के घर पहुंचे और उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। वर्कों से बातचीत करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि वह जालंधर के वोटरों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सदैव ऋणी रहेंगे जिन्होंने उनके लिए रात दिन एक कर मेहनत की। सुशील रिंकू ने आगे कहा कि जालंधर के 2 लाख से ज्यादा वोटरों ने उनमें विश्वास जताया है जो की बेश्कीमती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह जनता के हितों की रक्षा और उनकी आवाज बनकर खड़े रहेंगे और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही जनता की आवाज उठाई है चाहे वह विधानसभा हो या फिर देश की संसद और आगे भी जालंधर की जनता के लिए आवाज उठाते रहेंगे। 

 

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया  पूर्व सीपीएस केडी भंडारी व पूर्व मेयर राकेश राठौर के साथ उन्होंने कई पहलुओं पर विचार चर्चा भी की और कहा कि शहर से वोटरों ने जिस तरह उनके समर्थन में मतदान किया उसे वह कभी नहीं भुला सकते।

 


 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267957

Share this Post