Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधरवासी मोदी जी के आगमन पर पूरी तरह उत्साहित-- सुशील रिंकु*


 

*प्रधानमंत्री मोदी की रैली भाजपा कार्यकताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार करेगी --सुशील रिंकू*

जालंधर आज तिथि 23 तिथि (विक्रांत मदान) :जालंधर लोकसभा हल्के से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली भाजपा कार्यकताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार करेगी।उन्होंने कहा कि उनके आगमन से जालंधरवासी,भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।उन्होंने कहा कि मोदी जी की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि उनकी एक झलक पाने के लिए विशाल जनसमूह उमड़ेगा।उन्होंने कहा कि जालंधर के साथ साथ पंजाब के अन्य हिस्सों से भी मोदी जी के लाखों प्रशंसक उन्हें सुनने और देखने के लिए उत्सुक है। सुशील रिंकू ने कहा कि मोदी जी का पंजाब के साथ गहरा लगाव है और पंजाबियों ने भी उन्हें हमेशा दिल की गहराइयों से स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से विरोधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो जायेंगे तथा भाजपा भारी मतों के साथ जालंधर सीट पर 4 जून को अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। सुशील रिंकु ने कहा कि पंजाब के लोगों को मोदी जी बहुत आशाएं है तथा पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीत कर संसद में मोदी जी के हाथ मजबूत करेगी।उन्होंने जालंधर लोकसभा के सभी 9 हलकों के जन समूह को रैली स्थल पर आने का आह्वान किया है ताकि वो भी सभी भारत का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने वाले अपने महान नेता नरेन्द्र मोदी को सामने बैठ कर सुन सके और उन्हें इस बात का पता चल सके कि मोदी जी जालंधर को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए क्या-क्या नीतियां बना रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267491

Share this Post