Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के लोगों का रुझान बसपा की ओर : एडवोकेट बलविंदर कुमार

 

 

जालंधर G2M 23मई 24: बसपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने फिल्लौर में बैठकें कीं। इस मौके पर जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। इन बैठकों के दौरान कई कांग्रेसी और आप के नेता-वर्कर अपनी पार्टियों को छोडक़र बसपा में शामिल हो गए। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने सिरोपा डालकर उन्हें बसपा में शामिल करवाया।

बैठकों को संबोधित करते हुए एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि जालंधर में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा, आप, कांग्रेस पार्टियां स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, रोजगार देने के नाम पर लोगों को पहले की तरह फिर खोखले आश्वासन देने लगी हुई हैं, जबकि इन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए लोगों के साथ किया कोई भी वायदा नहीं निभाया। जालंधर के लोग इनके झूठे आश्वासनों में अब नहीं फंसेंगे और इस बार वे बसपा को विकल्प के रूप में चुनेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221142

Share this Post