Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जो कांग्रेसी पैराशूट उम्मीदवार छोड़ आए पुराने क्षेत्र का हाथ, वो कैसे बदलेंगे जालंधर के हालात --सुशील रिंकु

 

सत्ता के लोभी कांग्रेस और आप की भ्रष्ट नीतियों से जालंधर के लोगो का मोह भंग--सुशील रिंकु

 

जालंधर(G2M  )22मई24:भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि जो कांग्रेसी पैराशूट उम्मीदवार अपने पुराने क्षेत्र का हाथ छोड़ आए है, वो कैसे जालंधर के हालात बदलेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने लोगों का विकास के नाम पर बद्तर हालात कर दिए है वे जालंधर वासियों से किस मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभी कांग्रेस और आप पार्टी की भ्रष्ट नीतियों से जालंधर के लोगो का मोह भंग चुका है और अगामी चुनावों में इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चाल चलन और चरित्र पर विचार रखते हुए कहा कि दोनों के हाथ में कुछ नहीं लगेगा, जालंधर में तो सिर्फ कमल का फूल खिलेगा।उन्होंने कहा कि खुद पुराने कांग्रेसी चन्नी जैसे उम्मीदीवार से पार्टी की दशा और दिशा देखकर किनारा कर चुके हैं। सुशील रिंकु ने कहा कि अपने डूबते राजनीतिक हालात को सुधारने के लिए जन्मभूमि का इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कर्मभूमि बनाकर छोड़ने वाले चन्नी को जालंधर की भूमि पर पहले ही दिन से संकेत मिल चुके हैं कि जालंधरवासी तुम्हारे इमोशनल अत्याचार को नहीं सहेंगे।सुशील रिंकु ने कहा कि अगर चन्नी में हिम्मत है तो अपने क्षेत्र की जनता से आंख मिला कर के आएं और वो वीडियो जारी करें कि वहां की जनता से इन्होंने वायदे किए थे,क्या वे पूरे कर दिये।उन्होंने कहा कि चन्नी इतने सच्चे है तो विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपने लोगों को छोड़ कर कहा लुप्त हो गए।सुशील रिंकु ने कहा कि अब जनता उन्हें समझ चुकी है और उनके झूठे बहकावे में नहीं आयेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का जालंधर लोकसभा में बढ़ता जनादार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267487

Share this Post