Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*फिल्लौर हल्के के लोग आप और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू--विजय रुपाणी*

*सुशील रिंकु की जीत सुनिश्चित करने के लिए एस सी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

जालंधर आज तिथि 19 मई (विक्रांत मदान ) : जालंधर लोकसभा के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में आयोजित विशाल भाजपा एस सी मोर्चा का सम्मेलन हुआ संपन्न ।जिसमें राष्ट्रीय भाजपा एस सी मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, एससी मोर्चा अध्यक्ष पंजाब सुचा राम लधर, राष्ट्रीय सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल,सांसद सिरसा सुनीता दुग्गल,वरिंदर कश्यप पूर्व सांसद शिमला,जालंधर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू,जसवीर सिंह मेहराज महामंत्री प्रदेश एस सी मोर्चा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर विजय रूपाणी ने कहा कि फिल्लौर हल्के के लोग आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर लोकसभा के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221147

Share this Post