Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शाहकोट में शिअद को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री कोहाड़ का जमाई भाजपा में शामिल

 

 

G2M जालंधर, 19 मई-

शाहकोट विधानसभा हलके में शिरोमणि अकाली दल को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि लगातार कई बार मंत्री रह चुके दिवंगत अकाली नेता अजीत सिंह कोहाड़ के जमाई निरवैल सिंह ने अकाली दल को अलविदा कहकर भाजपा को दामन थाम लिया है और भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया है। उनके साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुशील कुमार रिंकू की मौजूदगी मं पार्टी ज्वाइन करने के बाद निरवैल सिंह ने कहा कि वह लगातार कई सालों से अकाली दल से जुड़े हुए थे लेकिन सुशील रिंकू ने जालंधर के मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर जो काम किये हैं, उससे वह अच्छी तरह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी टीम के साथ सुशील कुमार रिंकू को यहां से चुनाव जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल होने पर निरवैल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा की स्थिति पहले से भी मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह निरवैल सिंह व उनकी पूरी टीम का यहां भाजपा में शामिल होने हार्दिक स्वागत करते हैं। रिंकू ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को लोगों का समर्थन व सहयोग मिल रहा है, उसके मुताबिक लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत होगी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266232

Share this Post