Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा ने होशियारपुर हल्के में अकाली दल को दिया बड़ा झटका,हल्का दसुआ के इंचार्ज को किया भाजपा में शामिल*


*जमानत पर प्रचार करने के लिए जेल से बाहर आने वाले केजरीवाल का पंजाब की जनता पर नहीं पड़ेगा कोई असर; विजय रुपाणी*


जालंधर 11 मई (विक्रांतमदान) : आज भाजपा दसुआ के अध्यक्ष अजय कौशल सेठु की अध्यक्षता में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी,ने होशियारपुर से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश,व भाजपा के मुकेरिया से विधायक जंगीलाल महाजन के प्रयासों से  अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए तो दसुया से अकाली दल के हलका इंचार्ज सुशील कुमार पिंकी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई सुशील कुमार पिंकी ने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और 23000 से ज्यादा मत प्राप्त किए थे उनके साथ ध्रुव सिंह जो नगर कौंसिल के अध्यक्ष रह चुके हैं उन्होंने भी बीजेपी ज्वाइन की और उनके साथ उद्योगपति सतनाम सिंह सैनी कुलदीप छत्रु ने भी भाजपा का दामन थामा।इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद, हर्ष मेहता अजय कौशल सेठु भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से होशियारपुर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब के हालात चिंता का विषय बने हुए हैं।उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अनीता सोमप्रकाश के नेतृत्व में भाजपा होशियारपुर में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। विजय रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में आज देश के सभी भ्रष्टाचारी नेता जमानत पर बाहर है और केजरीवाल का भी जमानत लेकर प्रचार करने का पंजाब की जनता पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268013

Share this Post