Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिस सुभाष ढल्ल को चन्नी हैनरी ने कांग्रेस जॉइन करवाई 24 घंटे मे दोबारा घर वापसी की

 

 

भाजपा व मोदी जी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने से ऊपर कुछ नही है,सब शिकवे शिकायतें उसके सामने मामूली-सुभाष ढल्ल

 

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू

 

जलांधर( विक्रांत मदान)11मई24:भारतीय जनता पार्टी ने सेंट्रल हल्के में जालंधर में चल रही राजनीतिक उठक पठक के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा 24घंटे पहले चन्नी और हेनरी द्वारा ज्वाइन करवाए गए भाजपा नेता सुभाष ढल्ल को आज भाजपा में दुबारा घर वापसी करवा दी है।इनको दोबारा भाजपा जॉइन करवाने मे लोकसभा सांसद सुशील रिंकू,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला भाजपा के सह कार्यालय प्रमुख योगेश मल्होत्रा ने एहम भूमिका निभाई और इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र क्लेर,भगवंत प्रभाकर,मनोज अग्रवाल,कुमद शर्मा उपस्थित थे।इस अवसर पर सुभाष ढल्ल ने कहा कि भाजपा व मोदी जी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने से ऊपर कुछ नही है और इस सब के सामने शिकवे शिकायतें सामने मामूली है।उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी पूरे विश्व में न कोई है और न ही कोई होगी।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस बार जालंधर से भाजपा का सांसद लाना है, जिसके लिए दिन रात मेहनत करके एतिहासिक जीत को इतिहास के सुनहरी अक्षरों में दर्ज करना है।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने उनका पार्टी में वापसी करने पर स्वागत किया वही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज है और इसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास की भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post