Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा,डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से प्राप्त किया जीत का आशीर्वाद"

 

 

 

G2Mजालंधर(vikrant मदान)11 मई-24:लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया और पवित्र स्थल पर अपनी हाजिरी लगवाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के आशीर्वाद से वह इस बार फिर से चुनाव में जीत प्राप्त करेंगे और जालंधर के लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। पिछले आठ महीने में बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर से संबंधित अहम मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

इस बीच उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में कीर्तन का श्रवण किया और गुरु चरणों में हाजिरी लगवाई। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के साथ भी काफी समय व्यतीत किया और डेरे की तरफ से समाज सेवा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि वह अकसर इस पवित्र स्थल पर आते रहते हैं क्योंकि यहां आकर उन्हें अत्यंत शांति व आध्यात्मिक सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि डेरे की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज की पवित्र बाणी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268006

Share this Post