Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*नामांकन से पहले रोड़ शो में पहुंचने पर जालंधर भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता का प्रचंड समर्थन के लिए कोटि कोटि धन्यवाद :सुशील रिंकु*

*भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश*

 *जालंधर के वोटर भाजपा को बड़ी लीड से बनाए विजयी, हम करेंगे हल्के का चहुंमुखी विकास :गजेंद्र सिंह शेखावत*

*जनता की सेवा करने के लिए रहूँगा वचनबद्ध--सुशील रिंकु* 

जालंधर आज तिथि 10 मई  (विक्रांत मदान): भारतीय जनता पार्टी जनरल लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पर जिस तरह से शहर की जनता और कार्यकर्त्ता उमड़ कर आए,उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं।इस मौके पर जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा शामिल किए गए ढोल ताशों से जहां हर तरफ रिंकु रिंकु की गूंज थी,वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सम्मिलित होकर विरोधी को चारों खाने चित्त कर दिया। इस नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया।नामांकन  कार्यक्रम कचहरी चौक से शुरू होकर डी सी ऑफिस से पहले पहुँच कर संपन्न हुआ और और फिर सुशील रिंकू नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए डीसी ऑफिस के लिए रवाना हो गए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और राजेश बाघा,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, प्रदेश मीडिया को कन्वीनर राकेश गोयल,ध्रुव वधवा,राजन अंगुराल,सुनीता रिंकु,देहात अध्यक्ष रंजीत पवार आदि उपस्थित थे।केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है।उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा हम पूरे निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे।उन्होंने कहा कि आज उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है और विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा से भाजपा की जीत पक्की है,बस घोषणा होनी बाकी है।उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए जबरदस्त समर्थन से सभी अभिभूत हैं और लोगों ने बता दिया है कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु को बड़ी लीड से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि धन्यवाद किया।उन्होंने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जालंधर के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए,पहले प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल और अब आप की सरकार के दो साल के कार्यकाल में जालंधर का विकास रुका पड़ा है।उन्होंने कहा कि इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा को विजयी बनाएं और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता ने कांग्रेस,आप पार्टी का कार्यकाल देख लिया है और लोग अब समझ चुके हैं कि जालंधर का भविष्य और तरक्की भारतीय जनता पार्टी के ही हाथ में है। इसलिए लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से पूरी तरह प्रभावित और आश्वस्त है और प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए तैयार है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,गौरव महे,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज श्री गोपाल कृष्ण सोनी,ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,लोकसभा मीडिया तरुण कुमार और अमित भाटिया,डिंपी लुबाना,मंडल अध्यक्षों में राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,संदीप कुमार,राकेश शर्मा,प्रदीप कपानिया,क्षितिज ढल्ल,राहुल जमवाल,कुलदीप मानक,अनुज शारदा,गौरव राय,भुवन मल्होत्रा,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल,किशन लाल शर्मा,प्रमोद कश्यप,रमेश शर्मा,हिमांशु शर्मा,सन्नी शर्मा,मनोज अग्रवाल,बलजीत सिंह प्रिंस,नरिंद्रपाल सिंह ढिल्लों,बलजीत सिंह अहुलाविया,राजेश अग्निहोत्री भोला,आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267978

Share this Post