Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*एनडीए का शासन मतलब पेपर लीक: राजेश राठौड़*

*बिहार बना पेपर लीक का अड्डा: राजेश राठौड़*

*एनडीए शासन काल में बिहार बना पेपर लीक का  अड्डा: राजेश राठौड़*


*पटना. बुधवार, 8 मई, 2024* (विक्रांत मदान) 

बिहार में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के हो रहे पेपर लीक पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने राज्य की नीतीश भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि एनडीए के शासन काल में बिहार पेपर लीक का अड्डा बन जाता है। उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन में इस शासन में डर बना रहता है। पहले पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ जिसकी अब तक जांच रिपोर्ट तक नहीं आई तभी शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक हो गए और अब तो देश के प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के पेपर भी लीक होने लगे।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य में अपराधियों के मंसूबे बुलंद हैं क्योंकि एनडीए के शासन काल में राज्य में लचर शासन व्यवस्था उन्हें मजबूती दे देती है । उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी जांच का विषय तो यह भी बनता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में नालंदा जिले से ही सबसे ज्यादा परीक्षा परिणाम कैसे आ रहे हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के शिथिल कानून व्यवस्था के कारण हमारे  प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों के भविष्य को ऐसी पेपर लीक की घटनाएं अधर में डाल देती हैं जिससे तय उम्र सीमा के पार होने की  भी समस्या आती है। प्रतियोगी छात्र ऐसी घटनाओं से सदमे में आ जाते हैं और साथ ही उनकी तैयारियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को हमारे नेता राहुल गांधी ने भांपते हुए इसीलिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो ऐसी घटनाओं के लिए कठोरतम कानून का प्रावधान बनाने की वकालत वें करेंगे जिससे कि बच्चों का भविष्य खराब न हो।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267639

Share this Post