Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

करमजीत कौर चौधरी ने फिल्लौर हल्के में सुशील रिंकू के पक्ष में वोट डालने के लिए किया तूफानी दौरा

 

 

जालंधर लोकसभा में रिंकु की लहर, भारी मतों से लोकसभा चुनाव जीतेंगे--करमजीत कौर चौधरी

 

चौधरी परिवार जालंधर लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत में निभायेगा अहम भूमिका--सुशील रिंकु

 

जालंधर(विक्रांत मदान ) 7 मई 24:-जालंधर लोकसभा हल्के से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में वोट डालने के लिए स्वर्गीय संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने फ्लोर हल्के में तूफानी दौरा किया है।जहां उन्होंने इस अवसर पर फिल्लौर शहर,रूड़का कलां,गोराया में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ बैठकें की और सभी को भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया।इस अवसर पर करमजीत कौर चौधरी ने कहा कि जालंधर लोकसभा हलके में सुशील रिंकू की लहर चल रही है और 4 जून को भारी मतों से भाजपा इस सीट पर इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय संतोष चौधरी ने जालंधर को विश्व स्तर का शहर बनाने का सपना लिया था जो मोदी सरकार द्वारा तीसरी बार सत्ता में आने के बाद इस सपने को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है जिसका जनादार आने वाले समय में बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सभी 13 सीटें जीतकर विरोधियों के चारों खाने चित्त करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्लौर हल्के में सुशील रिंकू को लोगों द्वारा पूरा समर्थन दिया जाएगा और और मुझे इस बात का यकीन है कि भाजपा जालंधर सीट को जीतकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बुनियाद को पूरी तरह हिला देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में विकासशील नीतियों को धरातल पर लागू किया है और जालंधर का भविष्य भाजपा के हाथ में सुरक्षित है। इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि चौधरी परिवार जालंधर लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभायेगा।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय संतोष चौधरी ने जालंधर और पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी और अब जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में उनके परिवार का बहुमूल्य योगदान होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी झूठ की दुकान है और उनका पैराशूट उम्मीदवार चन्नी चुनाव ना लड़कर फालतू की बयानबाजी में व्यस्त है।सुशील रिंकु ने कहा कि कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा के समर्पित नेता है और उनकी मेहनत से इस बार पार्टी को विजय पताका लहराने से कोई नहीं रोक सकता।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221176

Share this Post