Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रिंकू के समर्थन मे रस्ता मुहल्ला की बैठक ने लिया विशाल जनसभा का रूप।

G2M जालंधर (विक्रांत मदान)7मई24:-भाजपा मंडल 4 के प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में सन्नी दुआ ने रस्ता मुहल्ला मे भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के हक मे पब्लिक मीटिंग करवाई। जिसमें विशेष रूप से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी शामिल हुए। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू ने लोगों को मोदी सरकार की जनहित में चलाई योजनाओं से अवगत कराया व इस बार भाजपा को वोट करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी ने आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कि इस बार लोकसभा चुनावों में जालंधर नार्थ भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू को भारी बहुमत से जिताकर इतिहास रचेगी। क्योंकि कि देश मे मोदी सरकार बन रही हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि जालंधर की सीट जीत कर मोदी जी के हाथ मजबूत करे। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने कहा कि हमें ऐसा लोकसभा सांसद चाहिए जो केन्द्र सरकार से जालंधर के लिए विशेष पैकेज लेकर आए ताकि जालंधर की तरक्की हो सके। मंच संचालन अनुज शारदा ने किया ओर सन्नी दुआ ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुमन सहगल, मंडल महासचिव अनुज शारदा, हसन सोनी, मंडल प्रभारी सन्नी शर्मा, शक्ति केंद्र सन्नी दुआ, जिला इंडस्ट्री सैल कन्वीनर अश्विनी दीवान, हैरी किंग, पुरषोत्तम हैप्पी, अलपसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अकबर सलमानी, राघव सहगल, नत्थू राम, अनुपम शर्मा, लोकल बाडी सैल कन्वीनर मनीष ठाकुर, दिनेश खन्ना, रा हरीश महेन्द्रू, अविनाश शर्मा, विपुल सिसोदिया, हेमंत खन्ना, राहुल ग्रोवर, रोहित सहोता, राघव रतरा, विजय मैनी, सोनु व अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221175

Share this Post