Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस अपनी हार की बौखलाहट में अमर्यादित भाषा का कर रही प्रयोग --सुशील रिंकु

 

 

जालंधर G2M( विक्रांत मदान )7 मई 24:-जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि जालंधर में अपनी हार की बौखलाहट में कॉन्ग्रेस हर रोज अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि जालंधर में अपनी करारी हार होने का भय इस कदर चन्नी के सिर पर सवार हो गया है कि वो जालंधर की बात कम कर इधर उधर की फालत्तु बातों में दिन गुजार रहे है।आज चुनाव परिणाम से पहले हीं कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है इसलिए वह कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो झूठ, भय और भ्रष्टचार से आगे बढ़कर अब देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों पर सवाल खड़ा कर रही है।कांग्रेस की समाज विरोधी नीतियों का आलम यह है कि आज उन्हें पैराशूट से जालंधर के बाहरी जिले से उम्मीदीवार लाना पड़ा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस,आप और बाकी विरोधी दल जालंधर में बिना किसी एजेंडे के चुनाव लड़ रहे है।सुशील रिंकु ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार की जन हितैषी नीतियों ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का सांसद बनने के बाद सभी 9 हल्को की मूलभुत जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।उन्होंने कहा कि शहर से लेकर देहात के हर क्षेत्र की नुहार बदलने की जिम्मेवारी है बस आप सभी ने एक बार भाजपा को भारी मतों से जिताना है।सुशील रिंकु ने कहा कि विरोधी दल बड़ी बड़ी बातें कर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर अपने जाल में फसाने की कोशिश कर रही है पर अब जालंधर लोकसभा के पढ़े लिखे लोग इन्हें पूरी तरह समझ चुके है और आने वाले समय में इनको नकार कर भाजपा को मौका देकर इतिहास बनाने जा रहे है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267957

Share this Post