Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित --सुशील रिंकु*

*पंजाब सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित --सुशील रिंकु*

जालंधर आज तिथि 06 मई (विक्रांत मदान) : जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु  ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब  में चलने बंद हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मान सरकार केंद्र की स्कीम का लोगों को फायदा नहीं लेने दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की योजना और नीतियों का फायदा फायदा लेने से जालंधरवासियों को वंचित किया जा रहा है। रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब में चलने बंद हो गए हैं।ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वह केंद्र सरकार को सिर्फ पंजाब के लोगों की आंखों के सामने गिराना चाहते हैं। मगर आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार आम लोग हो रहे हैं।रिंकू ने कहा कि जालंधर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बारे में बताते हुए कहा कि वहां की सरकार ने गैंगस्टरवाद खत्म कर दिया गया है और ये सिर्फ वहां की सरकार की देन है। पंजाब का कारोबार यूपी में जा रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को वोट डालकर अपना वोट खराब मत करना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी  डूबता हुआ जहाज है जिसने जिसने पंजाब और दिल्ली के लोगों को गुमराह करके भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने जालंधरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस और आप पार्टी को पीछे छोड़कर भाजपा को एक बार मौका दे और जालंधर के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221101

Share this Post