Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"मनु वड़िग और परवीना मनु ने की कांग्रेस पार्टी में वापसी"

G2M जालंधर(विक्रांत मदान )5 मई24 : कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शमिल हो गए नेता मनु वडिंग की आज कांग्रेस में वापसी हुई है। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व पार्षद परवीना मनु समेत पचास से साठ के करीब लोगों ने कांग्रेस में वापसी की। चरणजीत चन्नी ने मनु वडिंग और परवीना मनु का कांग्रेस में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर रखे गए कार्यक्रम ने धीरे-धीरे जलसे का रूप ले लिया। लोगों की भारी एकता को देखते चन्नी बेहत उत्साहित हुयेेे..आपको बता दे की ज्वाइन करते ही मनु वडिंग को पीपीसीसी महासचिव लगा दिया गया है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, राजकुमार वर्मा, राजिंदर बेरी, पूर्व मेयर राजा, लाडी शेरोवालिया भी मौजूद थे। पीपीसीसी प्रधान राजा वडिंग ने फोन पर मनु वडिंग की वापसी पर उन्हें बधाई दी।

 मनु वडिंग राजा वडिंग के बहुत करीब हैं, मनु की वापसी के बाद अब कई और पूर्व पार्षद कांग्रेस में  वापसी कर सकते हैं और यह  आप पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267983

Share this Post