Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बॉडी बिल्डर है ये 86 साल की महिला, हर हफ्ते करती है 128 किमी जॉगिंग, उठाती है 52 किलो वजन!

अक्सर लोग जब 50 साल के होते हैं तो खुद को बूढ़ा समझने लगते हैं और कठिन एक्सरसाइज या जिम जाना छोड़ देते हैं. कई बार तो युवा भी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से शरीर में कुछ-कुछ बीमारियां हो जाती हैं. पर एक महिला जवान और बुजुर्ग, हर किसी को मोटिवेट कर रही है क्योंकि वो 86 साल की है और अभी भी बॉडी बिल्डिंग करती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे ‘दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बॉडी बिल्डर’ (World’s oldest female bodybuilder) भी माना जाता है.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के बाल्टीमोर (Baltimore, USA) की रहने वाली 86 साल की अर्नेस्ट शेफर्ड (Ernestine Shepherd) के बारे में आप सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे. कारण ये है कि महिला इस उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग करती है. साल 2010 में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरह से दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बॉडी बिल्डर का खिताब भी मिला था. उन्हें देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि वो 80 साल (86 year old woman bodybuilder) से ज्यादा हैं. लोग उन्हें 50-60 साल के बीच का समझ लेते हैं.

Latest News

Number of Visitors - 268106

Share this Post