Mon, 15 Jun 2026

ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी चमकी सोने-चांदी के भाव में दिखी तेजी. (फोटो- मनीकंट्रोल)

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली. दिल्ली में सोने की कीमत 211 रुपये बढ़कर 54,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. बुधवार को सोने में गिरावट आई थी और यह 54,054 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, बात करें चांदी की तो यह 593 रुपये बढ़कर 66,662 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

सोमवार को सिल्वर की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़त बनी हुई है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1,782.3 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी भी बढ़कर 22.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


240

Share News

Latest News

Number of Visitors - 166766