Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब प्रदेश की मान सरकार नेताओं की खोज में इस तरह मस्त : बृजेष शर्मा

*मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति  --बृजेश शर्मा*

जालंधर आज तिथि 27 अप्रैल (विक्रांत मदान ) पंजाब प्रदेश की मान सरकार नेताओं की खोज में इस तरह मस्त हो चुकी है कि उसे पता ही नही है,कौन किस पार्टी से है या किस पद पर बैठा है।अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में घटिया और ओछी राजनीति के नाम पर पंजाबवासियों को गुमराह कर रही है।जालंधर भाजपा प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा ने कल भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की ज्वाइनिंग जिसमे उक्त नेता  कुलदीप सिंह शंटी को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा का सचिव बताया गया है,उसका भाजपा में किसी मोर्चे में न तो कोई पद है और न ही वो भाजपा के कार्यकर्त्ता है।उन्होंने कहा कि भाजपा इसे सिरे से खारिज करती है और कहा कि पंजाब के लोगों को अंधेरे में रखने वाली आप सरकार इस स्तर पर गिर जायेगी,इसकी उम्मीद न की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देखते हुए मान सरकार पूरी तरह बौखलाहट में है और आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पंजाब की 13 सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजय परचम लहराएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221310

Share this Post