Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को “नशा मुक्त” कराने का वादा कर के “नशा युक्त” कर दिया: अनुराग

 पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर

जालंधर तिथि 21 अप्रैल 2024, (बिकरांत मदान) : 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जालंधर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशा मुक्त पंजाब की बात की थी लेकिन नशा युक्त पंजाब बना दिया है। खेलों के लिए प्रसिद्ध जालंधर समेत पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां नशे का कारोबार, फिरौती, गैंगवार और भ्रष्टाचार का खेल चरम पर है। आजादी के बाद से शायद यह पहले पार्टी की सरकार होगी जिसका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री जेल में हैं। पंजाब में भी सरकार बनने के 2 महीने के अंदर स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा हो जाता है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार बनने से पहले नैतिकता की दुहाई देने वाले आज कुर्सी से फेविकोल की तरह चिपके हैं और बेल के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचार खत्म करने आ रहे हैं। आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। कहते थे इस कुर्सी में ही खोट है जो बैठता है भ्रष्टाचारी हो जाता है। आज स्वयं अपनी बात को चरितार्थ कर रहे हैं।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इधर पंजाब में भगवंत मान जी कांग्रेस से कहते हैं कि हम आपके हैं कौन और उधर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी कहते हैं हम साथ साथ हैं। यहां भगवंत मान जी कांग्रेसियों को भ्रष्टाचारी बताकर कपड़े फाड़ देते हैं वहां अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल जी कांग्रेस और सोनिया गांधी को गले लगाते हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंडी गठबंधन में जेल वाले और बेल वाले तो साथ आए ही हैं इसके साथ ही इसमें देश विरोधी ताकते भी शामिल हैं। कांग्रेस का हाथ हर उस ताकत के साथ है जो देश के विरोधी हैं। उधर राहुल गांधी जी वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए देश विरोधी और पाकिस्तान परस्त पीएफआई और एसडीपीआई का समर्थन ले रहे हैं और दिल्ली में भारत के टुकड़े करने की मंशा रखने वालों को टिकट दे रहे हैं तो इधर पंजाब में भी देश विरोधी ताकतों के साथ बंद कमरे में हाथ मिला रहे हैं। आज जब पूरे विश्व में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं तब यह लोग कहते हैं कि भारत से परमाणु हथियारों को समाप्त कर देना चाहिए। लेकिन देश आज नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। हमने 10 वर्षों में 6800 किलोमीटर बॉर्डर सड़के बनाई हैं। आज हमारी सेना सशक्त है और बॉर्डर सुरक्षित है। आज हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर हैं। पिछले वर्ष भारत ने एक लाख करोड़ से ज्यादा के रक्षा उत्पादन देश में बनाए और 16000 करोड़ के रक्षा उत्पाद विदेशों को निर्यात भी किए। आज तेजस, राफेल और ब्रह्मोस से लेकर अन्य कई उपकरण देश स्वयं बन रहा है। पहले हमारा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन आयातक था, आज हम विश्व के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता हैं। मात्र पिछले वर्ष हमने 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बनाए। आज एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भारत में उत्पादन करती हैं और 1,20,000 लोगों को नौकरी दी है। आज हमारा देश खिलौने के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। आज हमारा मरीन एक्सपोर्ट 5 बिलियन से 9 बिलियन पहुंच गया है।"

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जहां एक ओर विकास हुआ है तो वहीं दूसरी ओर विरासत को भी बल मिला है। नेहरू जी की गलती के कारण हमारा ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध करतारपुर गुरुद्वारा हमें नहीं मिला। हमारे लोगों को दूरबीन लगाकर गुरुद्वारे के दर्शन करने पड़ते थे। नरेंद्र मोदी जी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। हमने हेमकुंड साहब तक रोपवे पहुंचाई। अफगानिस्तान में हमारे सिख भाइयों पर आपदा आई तो हमने तीन बार विशेष विमान भेज कर गुरु ग्रंथ साहब और सैकड़ो सिख परिवारों को भारत लाया। हमने पूरे धूमधाम से गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां और श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व मनाया। साहबजादों की शहादत को नरेंद्र मोदी जी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 84 के दंगों के लिए एसआईटी जांच बिठाकर सिख परिवारों को न्याय मोदी सरकार ने दिया है।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे किसान भाइयों से कांग्रेस काल और भाजपा शासन के आंकड़ों को देखने का अनुरोध करते हुए कहा, "2004 से 14 तक एमएसपी पर ₹5.50 लाख करोड़ की खरीद हुई। नरेंद्र मोदी की सरकार ने ₹18 लाख 40 हजार करोड की खरीद की है। यह तीन गुना से भी ज्यादा है। सिर्फ गेहूं की बात करें तो कांग्रेस ने सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड रुपए की गेहूं खरीद की, हमने 12 लाख 84 हजार करोड़ की खरीद की। कांग्रेस के समय किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजनाएं नहीं थी। नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 3 लाख करोड रुपए किसानों को दिए। इनके समय खाद की किल्लत रहती थी, हमारे समय खाद हमेशा उपलब्ध रहे। पूरी दुनिया में जब खाद के दाम बेतहासा बढ़ रहे थे तब हमने 3 लाख करोड रुपए की सब्सिडी देकर किसानों पर बोझ नहीं आने दिया। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डेढ़ लाख करोड रुपए से ज्यादा का मुआवजा हमने दिया है। बैंकों से पैसे हमारे दौर में किसानों को तीन गुना ज्यादा मिले हैं। कांग्रेस के दौरान कृषि बजट लगभग ₹27 हजार करोड रुपए था, आज ₹1 लाख 25 हजार करोड़ है। हमने खरीद और दाम दोनों दुगने किए हैं। कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमेटी का रिपोर्ट क्यों नहीं लागू किया? कांग्रेस सिर्फ राजनीति के लिए भ्रम फैलाती है लेकिन आंकड़े हमेशा सच बोलते हैं।"

"पंजाब को पीजीआई सैटलाइट सेंटर हो, हजार हजार करोड़ के फ्लाईओवर हों, हजारों करोड़ों की सड़कें हों, वंदे भारत ट्रेनों से लेकर बाकी सब नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने दिया है।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया, "मोदी जी ने अपने 10 वर्षों में देश की पाई-पाई बचाई और गरीब के कल्याण में लगाई। कांग्रेस के समय कृषि का बजट 27000 करोड रुपए थे हमने इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये किया। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 के करीब हैं। पहले 90 लाख किलोमीटर के आसपास हाईवे थे आज 1.50 लाख किलोमीटर के आसपास हैं। 2014 से पहले 3 लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं आज 6 लाख 95 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़के हैं। 2014 में वंदे भारत जैसी एक भी ट्रेन नहीं थी आज 41 वंदे भारत ट्रेनें देश में चल रही हैं। 2014 में 21000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें थी। आज 41000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में मात्र 7 एम्स थे आज 22 एम्स हैं। 2014 में 384 मेडिकल कॉलेज थे। आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में देश में 450 यूनिवर्सिटी थे। आज 1100 से ज्यादा है। भारत ने आज तक का दुनिया का सबसे बड़ा 1000 एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया। कांग्रेस के समय हमारा रक्षा बजट 3 लाख 70 हजार करोड़ था, आज 6 लाख 8 हजार करोड़ है। आज हमारी सेना के पास राफेल जेट हैं, तेजस विमान बन रहे हैं। आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर लेटेस्ट एके 203 हथियार आ गए हैं। कांग्रेस के राज में हमारे सैनिकों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं थी, मोदी जी ने आते के साथ पहले ही चार वर्षों में 2 लाख से ज्यादा बुलेट प्रूफ जैकेट सेना को दिए। मोदी जी ने दिल्ली में वॉर मेमोरियल और पुलिस मेमोरियल बनवाया। मोदी जी ने कहा था वन रैंक, वन पेंशन देंगे। आज हमारे सेना के भाइयों को एक लाख करोड़ से ज्यादा की पेंशन दी जा चुकी है।


40

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146944