Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू  कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू 

 

जालंधर(विक्रांत मदान )19अप्रैल24:-लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद रिंकू का कहना है कि भाजपा की जीत से ही जालंधर का विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिबद्धता भाजपा का एजेंडा है और वह खुद जालंधर के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

सांसद रिंकू ने पंजाब मेंआम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में ही तोड़ दिया। सीएम भगवंत मान को घेरते हुए रिंकू ने कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है। 

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सारे पंजाब को लंबे समय से दोनों हाथ से लूटा है। रिंकू ने कहा कि पंजाब जहां खेलों, खेती व गिद्दे भंगड़ा का माहौल हुआ करता था, वहीं अब नशे, आत्महत्याएं तथा पंजाब में सरेआम हत्या करने का सभ्याचार पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल पंजाब के खजाने को लूटा है बल्कि दो साल के भीतर 70 हजार करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्जा लेकर पंजाब को दिवालिया भी बना दिया है। बुनियादी ढांचे के विकास के नाम पर दिखाने को उसके पास कुछ भी नहीं है और प्रचार स्टंट और विज्ञापनों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आप के चुनाव प्रचार में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए हैं।

सांसद रिंकू ने कहा कि अब 2024 में भाजपा के रूप में पंजाब में एक आशा की किरण दिखाई दी है जो अभी से ही अंधेरों में ही अपना प्रकाश बिखेरती नजर आती है। उन्होंने कहा कि अब वोट के रास्ते पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाए जाने का वक्त आ गया है। पंजाब के विकास के लिए आज एक सकारात्मक माहौल है, इसलिए राज्य के विकास में सब को आगे आकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में सहयोग देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। 

सांसद रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि 1 जून को राज्य भर के मतदाता ईमानदारी से पंजाब के विकास के लिए काम कर रही भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर जरूर पुरस्कृत करेंगें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268037

Share this Post