Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा एससी मोर्चा के मेहनती कार्यकर्ता पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे--अजमेर सिंह बादल*

जालंधर भाजपा एससी मोर्चा की लोकसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
जालंधर आज 12 अप्रैल (बिकांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिसॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई।जिसमें पंजाब एससी मोर्चा और जिला मोर्चों के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला मोर्चे द्वारा एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विपन सभरवाल और रॉबिन सांपला, मोहित भारद्वाज सदस्य डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन,भारत सरकार सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनावों के लिए मोर्चे के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट पर हमारे पास इतिहास बदलने का मौका आ गया है और हम सभी को पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू की जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा आम लोगों के बीच केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जाना है।उन्होंने कहा कि एस सी मोर्चा के मेहनती कार्यकर्ता पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस अवसर पर मोहिंदर भगत,संजय भगत,सोनू हंस,सोनू दिनकर,दीपक बावा,रोशन लाल,सोनू सहोता,सुशील सोंधी, सुरिंदर कुमार,अमन जस्सी,मनी सहोता,डॉ. जतिंदर, सतपाल पप्पू,जसबीर थापा, बलविंदर शेट्टी, हरविंदर सिंह, जोगिंदर भगत,हरमेश और अन्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221333

Share this Post