Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*गोलिया चला दुकान मे घुस कर हिंदू नेता विकास प्रभाकर की सरेआम हत्या ने पंजाब सरकार की पोल खोली: - अशोक सरीन हिक्की*

*आम आदमी पार्टी की सरकार मे हर आदमी असुरक्षित*

जालंधर(  ) भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने रोपड़ मे विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की सरेआम हत्या पर कड़े शब्दों में पंजाब सरकार की कारगुज़ारी को लेकर तीखे शब्दों मे निंदा की है।उन्होंने कहा कि सरेआम दुकान में घुसकर गोली चला कर मार देना मान सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में हर आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के करीब दो वर्ष के शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है।अपराधी व माफिया बेलगाम हैं। नशा, हत्या, फिरौती, लूट व चेन स्नैचिंग आदि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे पंजाब की साख तथा आर्थिकता को गहरा आघात लगा है,जो कि बहुत ही चिंताजनक विषय है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबियों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है।उन्होंने विगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।सरीन ने भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की गैरज़िम्मेदराना कार्यप्रणाली की वजह से व्यापारी,नौजवान लोग परिवारों सहित पलायन करने को मजबूर हो रहे है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266516

Share this Post