Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*राजेश मल्होत्रा की अगुवाई में भाजपा मंडल 1 द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक का किया आयोजन*

*कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी को लोकसभा चुनाव में बनायेगी विजय--सुशील शर्मा*

*भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता--सुशील रिंकु*

*कार्यकर्ता ही है किसी भी सगठंन का आधार--राजेश बाघा*

*लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय--केडी भंडारी*

आज 12 अप्रैल जलांधर (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी मंडल 1 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर शक्ति केंद्र,बूथ अध्यक्षों की बैठक भाजपा पलोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, सांसद और भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी।उन्होंने कहा कि जलांधर का रुका हुआ विकास भाजपा के बगैर कोई नही कर सकता।सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।राजेश बाघा ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी। केडी भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा  में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर,जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार,जिला सचिव शाम शर्मा, हितेश स्याल और मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220774

Share this Post