Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा जिला जालंधर ह्यूमन राइट्स सेल की लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम बैठक संपन्न*

*भाजपा जिला जालंधर ह्यूमन राइट्स सेल की लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम बैठक संपन्न*

*जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी--रवि विनायक*

*जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी--रवि विनायक*

आज जालंधर 11 अप्रैल (विकानत मदान) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर ह्यूमन राइट्स सेल की लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक जिला कन्वीनर रवि विनायक की अध्यक्षता में ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा और प्रदेश कन्वीनर ह्यूमन राइट्स सेल कामेश्वर गुम्बर के मार्गदर्शन से आर्दश नगर में संपन्न हुई।इस बैठक में जालंधर लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया गया और इस संबंधी दिशा निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर सैल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सैल के मंडल कन्वीनरो की नियुक्ति भी की गई। जिसमें विक्रम खन्ना मंडल 4 के कन्वीनर,नेहा मंडल 9 की कन्वीनर तथा गगनदीप मंडल 8 के नियुक्त किये गए।इस अवसर पर रवि विनायक ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा जालंधर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि जलांधर में हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार जालंधर सीट पर भाजपा का कमल खिला दे।इस अवसर पर जिला सह कन्वीनर राजेश कुमार ,विशाल विनायक,संदीप कुमार,अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221334

Share this Post