Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लोकसभा इलेक्शन के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पार्टी ने यूपी, बंगाल और चंडीगढ़ लोकसभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है।

यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

बात करें यूपी की तो मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। कौशाम्बी (सुरक्षित सीट) से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का भी टिकट कटा, विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार।इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।

किरण खेर का कटा टिकट

चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया। वहीं, बंगाल के आसनसोल सीट से एस.एस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266515

Share this Post