Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दविंदर लुबाना डिम्पी बने ओबीसी मोर्चा जालंधर के प्रभारी*

 दविंदर लुबाना डिम्पी बने ओबीसी मोर्चा जालंधर के प्रभारी*

*भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा जालंधर से सुशील रिंकू की जीत मे अहम भूमिका निभायेगा-अमरजीत गोल्डी*

*पंजाब के क़रीब 30 प्रीतिशत ओ.बी.सी समाज के लाखों वोटर हार जीत तय करेंगे-डिंपी लुभाना* 
 
जालंधर 08 अप्रैल, (विक्रांत मदान) : चुनावो को लेकर भाजपा ज़मीनी स्तर पर कार्य कर हर मोर्चे पर भाजपा का कमल खिलाने को लेकर तेजी से जुट गई है।इसी कड़ी मे आज भारतीय जानता पार्टी जालंधर के महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी ने अध्यक्ष सुशील शर्मा से विचार विमर्श जिला भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट दविंदर लुबाना डिंपी को ओबीसी मोर्चा जालंधर का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।इससे पहले एड. लुबाना पहले ओबीसी मोर्चा जालंधर के जिला प्रधान व महामंत्री के पद पर रह चुके है।इतना ही नही युवा भाजपा नेता डिंपी लुबाना ओबीसी समाज के हक्कों के लिए समय समय पर अवाज उठा समाज की मुश्किलों को हल करवाते रहते है।इस अवसर पर अमरजीत गोल्डी ने 
डिंपी को बधाई देते हुए कहा भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा जालंधर से सुशील रिंकू की जीत मे एहम भूमिका निभायेगा।क्यूकी पंजाब के वोटरो मे लाखों की गिनती मे ओ.बी.सी समाज के लोग है।जो लोकसभा चुनावों के नतीजो मे उम्मीदवार समेत राजनीतिक दल की जीत को सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर एड लुबाना ने धन्यवाद करते हुए  कहा कि पंजाब में ओबीसी समाज की आने वाले चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब की करीब 30 प्रतिशत आबादी के लाखों वोट ओबीसी समाज की है और भाजपा सरकार ने हमेशा ओबीसी समाज के लिए वेलफेयर स्कीम जिसमे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, 27 प्रतिशत केंद्र विद्यालयों में आरक्षण, केंद्रीय मंत्री मंडल में ओबीसी समाज को बनता मान सम्मान दिया है इस लिये इस बार देश भर में ओबीसी समाज पूर्ण रूप से भाजपा को समर्थन देगा।इसलिए पंजाब के क़रीब 30 प्रतिशत ओ.बी.सी समाज के लाखों वोटर हार जीत तय करेंगे।जिसको लेकर भाजपा हर वोटर तक अपनी पहुंच बना रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266516

Share this Post